बिहार बोर्ड 11वीं 12वीं मासिक परीक्षा 2023 शेड्यूल जारी कर दिया है। Bihar Board 11th 12th Monthly Exam 2023 Schedule

Bihar Board 11th 12th Monthly Exam 2023 Schedule: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 11 वीं और 12वीं के मासिक मूल्यांकन के लिए बिहार बोर्ड 11वीं 12वीं मासिक परीक्षा 2023 शेड्यूल जारी कर दिया है।

25 सितंबर से चार अक्टूबर तक होगी परीक्षा

परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, बिहार बोर्ड 11वीं 12वीं मासिक परीक्षा 2023 आगामी 25 सितंबर 2023 से 04 अक्टूबर 2023 तक होगी।

प्रथम पाली सुबह 10:00 AM से 11:30 PM बजे तक
और द्वितीय पाली 12:30 PM बजे से 02:00 PM

बजे तक होगी। बिहार बोर्ड 11वीं 12वीं मासिक परीक्षा 2023 संपन्न होने के 10 अक्टूबर 2023 तक रिजल्ट तैयार करना है। बिहार बोर्ड 11वीं 12वीं मासिक परीक्षा 2023 के उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन और रिजल्ट स्कूल स्तर पर किया जाएगा।


बिहार बोर्ड ने सभी स्कूलों को भेजा प्राप्तांक का फार्मेट

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सभी स्कूलों को प्राप्तांक का फार्मेट भेजा है। उसी फार्मेट में सभी स्कूलों को विषयवार प्राप्तांक डाल कर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) को उपलब्ध करवानी है। आपको बता दें बिहार बोर्ड ने इसके लिए सभी स्कूलों को 10 अक्टूबर 2023 तक का समय दिया है। बोर्ड ने जिला शिक्षा कार्यालय को प्रश्न पत्र उपलब्ध करवा दिया है। वहीं परीक्षा के लिए उत्तरपुस्तिका का इंतजाम स्कूल स्तर पर किया जाएगा।

पहले दिन भौतिकी और रसायन शास्त्र की परीक्षा

जारी परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, 25 सितंबर 2023 को प्रथम पाली में Physics और दूसरी पाली में Chemistry की परीक्षा होगी। 26 सितंबर 2023 को प्रथम और दूसरी पाली में Enterpreneurship और Accountancy है। 27 सितंबर 2023 को विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय के अंग्रेजी और हिन्दी विषय की प्रथम पाली में और अनिवार्य विषय समूह की परीक्षा होगी। 29 सितंबर 2023 को कंप्यूटर साइस की प्रथम पाली और दूसरी पाली में अतिरिक्त विषय की परीक्षा होगी।

बिहार बोर्ड 11वीं 12वीं मासिक परीक्षा 2023 शेड्यूल के अनुसार, 30 सितंबर 2023 को कृषि अर्थशास्त्र की प्रथम पाली और मनोविज्ञान की दूसरी पाली में परीक्षा होगी। 03 अक्टूबर 2023 को समाजशास्त्र की प्रथम और संगीत की दूसरी पाली में  परीक्षा होगी। 04 अक्टूबर 2023 को इतिहास और गृह  विज्ञान की परीक्षा प्रथम और द्वितीय पाली में होगी।

(Bihar Board 11th 12th Monthly Exam 2023 Schedule Released)

Post a Comment

Previous Post Next Post

WhatsApp/Telegram Group

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

BSEB STUDY NEWS टिम रोज़ाना अपने विवर के लिए Bihar Board और लेटेस्ट गवर्नमेंट जॉब सहित अन्य महत्वपूर्ण खबर पब्लिश करती है, इसकी जानकारी व्हाट्सअप और टेलीग्राम के माध्यम से प्राप्त कर सकतें हैं। हमारा यह आर्टिकल आपको उपयोगी लगा हों तो अपने दोस्तों को शेयर कर हमारा हौसलाफ़जाई ज़रूर करें।